{"_id":"631ce7e94d593d2d5344ce08","slug":"crime-badaun-news-bly4971985181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद के बराबर ही नए धार्मिक स्थल के निर्माण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद के बराबर ही नए धार्मिक स्थल के निर्माण का विरोध
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव ढोरनपुर में शनिवार शाम एक समुदाय के लोगों ने मस्जिद के बराबर ही दूसरी मस्जिद के निर्माण करवाने को नींव खोदवा दी। इसके विरोध में दूसरे समुदाय के लोग आ गए। ऐसे में टकराव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कराने वालों को खदेड़ दिया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
ग्राम ढोरनपुर में शनिवार को एक समुदाय के लोगों ने मस्जिद के नजदीक ही दूसरी मस्जिद बनवाने को नींव खोदवा दी। जब इसके बारे में दूसरे पक्ष को पता चला तो उन्होंने मौके पर एकत्र होकर इसका विरोध किया। उन्हें देखकर आरोपी आक्रामक हो गए। देखते ही देखते दोनों समुदायों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। उसी वक्त किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर आ गए। पुलिस ने निर्माण कराने वालों को हटाना चाहा तो वे पुलिस से ही उलझ गए। बाद में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें खदेड़ दिया। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने को एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव में कुछ लोग नींव खोद रहे थे। उसी समुदाय का एक व्यक्ति वही जमीन लेना चाह रहा था। जिस पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। शनिवार को समाधान दिवस था, शिकायत पर दो लेखपाल मौके पर भेजकर समाधान करने की बात कही गई थी। गांव में कोई नई परंपरा या धार्मिक स्थल का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। गांव के लोगों ने तहरीर दी है, जिसकी जांच कराई जा रही है।