फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

देह व्यापार के लिए दिए कमरे, अजंता होटल सील

Sat, 10 Sep 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
होटल से पकड़ी गईं महिलाओं को थाने ले जाती महिला पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अजंता होटल पर शुक्रवार दोपहर अचानक पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पांच महिलाओं समेत 10 लोग पकड़े गए। सभी को सिविल लाइंस थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। बीयर की केन और तमाम दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। पकड़े गए पांच जोड़ों के अलावा होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया है। होटल सील कर दिया गया है। होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और कोतवाली इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने पुलिस टीम के साथ अचानक होटल पर छापा मारा। एक-एक कमरे की तलाशी ली गई। तीन कमरों में जोड़े मिले। एक कमरे में युवक अपनी प्रेमिका को लेकर पहुंचा था तो एक कमरे में इस्लामनगर का 55 वर्षीय व्यक्ति भी एक महिला के साथ पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि आपत्तिजनक स्थिति में थे। सभी को हिरासत में ले लिया गया। पांच जोड़ों के अलावा पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने होटल के दस्तावेज कब्जे में लेकर उसपर ताला लगवा दिया। देर शाम होटल को सील भी कर दिया गया। फिलहाल इस मामले में होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

-
एक कमरे में महिला के साथ बैठा मिला सीओ का तत्कालीन पेशकार
होटल के एक कमरे में सीओ का तत्कालीन पेशकार भी एक महिला के साथ बैठा मिला। हालांकि पेशकार ने बताया कि वह महिला के बयान दर्ज करने आया है। तत्कालीन पेशकार अब पुलिस कार्यालय में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुलिस का भी रैन बसेरा है होटल
लोगों का कहना है कि इस होटल में लंबे समय से लड़कियां व महिलाएं आती रही हैं। इसकी सूचना थाने से लेकर चौकी पुलिस तक सभी को है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके अलावा होटल पुलिस कर्मियों का रैन बसेरा भी है। यहां हर समय एक न एक पुलिस कर्मी रहता है। तत्कालीन रोडवेज चौकी इंचार्ज भी यहां रहते थे।
-
एफआईआर दर्ज : सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने देर रात अजंता होटल के मालिक सुभाष दुआ और मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करा दी। उधर छापा मारने के दौरान पकड़े गए दस लोगों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

----
अजंता होटल पर एक सूचना के आधार पर छापा मारा गया था। जहां से पांच महिलाओं समेत दस लोग पकड़े गए हैं। मैनेजर को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल सभी से पूछताछ चल रही है। होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार कराने के संबंध में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed