{"_id":"63134c528217a35ca63af815","slug":"crime-badaun-news-bly4963947136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पेड़ काटा, शोर मचा तो दूसरा अधकटा छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पेड़ काटा, शोर मचा तो दूसरा अधकटा छोड़कर भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बिना परमिट के साठगांठ कर जामुन के हरे पेड़ काटे जाने की शिकायत पर वन कर्मियों के आने पर दबंग भाग खड़े हुए। इस दौरान एक पेड़ काट लिया गया था और दूसरे को काटकर गिराने जा रहे थे । इस मामले में खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज का है। गांव के रामकिशोर के खेत में जामुन के दो पेड़ लगे हैं। बताते हैं कि दोनों पेड़ कटवाने के लिए धंधेबाजों से सौदा कर दिया गया। खेत में पहले से झुके एक पेड़ को धंधेबाजों ने शुक्रवार शाम काट गिराया। उसको काफी हद तक ठिकाने भी लगा दिया। इसके बाद दूसरे पेड़ को काटने के लिए शनिवार सुबह 10 बजे आधा दर्जन मजदूरों को लगा दिया। उसी दौरान इलाके के कुछ लोगों की नजर पड़ी तो उनमें से दो-तीन लोगों ने पेड़ काटे जाते समय की वीडियो बना ली। सूचना मिलने पर अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज लव गिरि ने इलाके के ही वन दरोगा अमित कुमार को अवगत कराया। वन दरोगा ने विभागीय स्तर से पेड़ काटे जाने की किसी को परमीशन दिए जाने की बात से इन्कार कर दिया। इसके बाद वन विभाग और पुलिस वाले मौके पर पहुंचे तो धंधेबाज भाग गए।
वन दरोगा ने बताया कि खेत मालिक रामकिशोर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।