फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दास कॉलेज के प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 03 Sep 2022 06:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर के मोहल्ला विद्या कृष्णा कॉलोनी में एनएमएसएन दास कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मोहनलाल मौर्य के घर का ताला तोड़कर चोर 47 हजार रुपये और सोने के जेवरात ले गए। मौर्य पत्नी और बेटे से मिलने कोटा गए थे। शनिवार सुबह लौटकर आए, तब उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

डॉ. मोहन लाल मौर्य का बेटा और पत्नी कोटा में रहते हैं। प्रोफेसर के मुताबिक वह बदायूं मकान पर अकेले रहते हैं। 26 अगस्त को वह अपने बेटे और पत्नी से मिलने कोटा चले गए थे। तब से वह वहीं पर थे। शनिवार सुबह वह कोटा से लौटकर बदायूं आए। उन्होंने अपने घर का ताला टूटा देखा तो हैरान रह गए। अंदर सार सारा सामान इधर-उधर फैला पड़ा था। अलमारी का सामान निकालकर बाहर फेंक दिया गया था। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इधर डॉ. मौर्य ने बताया कि चोर 47 हजार रुपये, दो चेन, दो अंगूठी चोरी करके ले गए हैं। इस संबंध में उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दे दी है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed