फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

किसानों के जाम लगाने के दौरान नहीं थे हल्का नंबर चार के सिपाही

Sat, 03 Sep 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक थाने के सामने किसान संगठन स्वराज गुट के जाम लगाने के दौरान हल्का नंबर चार के पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद नहीं थे। उस वक्त दूसरे हल्के के सिपाहियों ने आकर मोर्चा संभाला था। इससे किसान संगठन ने उन्हीं पर मारपीट का आरोप लगाया और एफआईआर दर्ज कराई, जिससे उन्हीं पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया।
विज्ञापन

बुधवार रात भारतीय किसान यूनियन (स्वराज गुट) के कार्यकर्ताओं ने कादरचौक थाने के सामने जाम लगा दिया था, जिसमें तमाम वाहन फंस गए थे। एक एंबुलेंस भी फंस गई थी। उस वक्त थाने के पुलिस कर्मी, दरोगा और एसओ गश्त पर निकल चुके थे। शुरुआती दौर में सिपाही विकास अवस्थी, गोपाल त्यागी और बिजेंद्र शर्मा पहुंचे थे। एसआई विक्रम सिंह भी गश्त पर थे। वह भी कुछ देर बाद आ गए। इसके बाद जाम खुलवाने की कोशिश की गई। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप भी लगाया। उनकी तहरीर पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। हालांकि बाद में पुलिस की ओर से भी संगठन के कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि जहां किसानों ने जाम लगाया था, वह हल्का नंबर में चार में आता है जबकि इस हल्के पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद नहीं बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान वह कहां थे, इसकी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

-
शुक्रवार को भी थाने पहुंचे कुछ कार्यकर्ता
भाकियू स्वराज गुट के कुछ कार्यकर्ता शुक्रवार को भी थाने पहुंचे। उन्होंने अपनी ओर से दर्ज कराई एफआईआर के बारे में जानकारी ली। बाद में थाने से लौट गए।
-
कादरचौक थाने में दर्ज दोनों एफआईआर की विवेचना शुरू कर दी गई है। इसमें किसकी लापरवाही रही या कौन पुलिस कर्मी कहां था। यह जांच के बाद ही पता चलेगा। उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed