फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कूड़ा डालने के विवाद में महिला की पीटकर हत्या

Sat, 03 Sep 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
मृतका रामलली का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी (बदायूं)। मोहल्ला संख्या छह में गोशाला रोड पर शुक्रवार सुबह घर के दरवाजे पर कूड़ा डालने के विवाद में 55 वर्षीय रामलली की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। महिला के बेटे और उसकी पत्नी को भी चोट आई है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी नजदीकी रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

कृष्ण अवतार और सोहन लाल सगे भाई हैं। दोनों के घर साथ-साथ हैं। परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार सुबह सोहनलाल की पत्नी रामलली (55) ने घर में झाड़ू लगाने के बाद इकट्ठा हुआ कूड़ा बाहर फेंक दिया। इसका कृष्ण अवतार के परिवार वालों ने एतराज किया। इस पर दोनों परिवारों के बीच पहले गालीगलौज हुई। आरोप है कि बाद में कृष्ण अवतार, उनका बेटा रामनिवास और उसकी पत्नी समेत सभी परिवार के सभी लोग लाठी-डंडे लेकर घर से निकल आए। उन्होंने रामलली को घेर लिया। उस पर लाठी-डंडों से प्रहार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क पर बेहोश होकर गिर गई। इस दौरान रामलली के बेटे और बहू को भी चोट आई।
विज्ञापन

परिवार वाले रामलली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला के परिवार वालों ने भी बचाव में लाठी-डंडे चलाए, जिससे आरोपी पक्ष के लोग भी घायल हुए। सूचना पर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने महिला के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। उसके बाद रामलली का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। सोहन लाल ने अपने बड़े भाई कृष्ण अवतार और भतीजे रामनिवास समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कृष्ण अवतार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गलतफहमी का शिकार था कृष्ण अवतार का परिवार
कृष्णअवतार का परिवार गलतफहमी का शिकार था। कृष्ण अवतार का पोता काफी समय से बीमार है। वह उसका काफी इलाज करा चुके था, बावजूद इसके वह ठीक नहीं हो पा रहा था। लोगों का कहना था कि कृष्णअवतार को आशंका थी कि रामलली ने कोई टोटका किया है। जिससे उनका बच्चा ठीक नहीं हो रहा। इस वजह से भी कृष्ण अवतार के परिवार में रामलली के प्रति गुस्सा था। मोहल्ले के लोग बताते हैं कि दोनों परिवारों में आए दिन गालीगलौज और मारपीट होती रहती थी। शुक्रवार सुबह कुछ ज्यादा ही विवाद हो गया, जिसमें रामलली की जान चली गई।
-
बिल्सी कस्बे में एक महिला की मौत हुई है। उसको पीटा गया था। उसके पति की ओर से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
- श्याम नारायण, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed