फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case registered against accused for making objectionable video of woman viral in Civil Lines area of Badaun

भतीजे की शर्मनाक करतूत: जमीने विवाद में चाची से छेड़छाड़, महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालीं

Fri, 02 Sep 2022 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

महिला के पति के मुताबिक, जमीन विवाद में उसके भतीजे ने घर में घुसकर उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की। उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

विज्ञापन
Case registered against accused for making objectionable video of woman viral in Civil Lines area of Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एक जमीन के मामले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के नाम एक मकान का बैनामा कराया था। उसके मुताबिक, कुछ दिन बाद उसके भतीजे ने उसी मकान को प्लॉट दर्शाकर उसकी वसीयत करा ली। जब यह मामला न्यायालय में पहुंचा तो भतीजे का पक्ष कमजोर हो गया, जबकि उसके पक्ष को ज्यादा मजबूती मिली। हालांकि कुछ समय बाद दोनों में समझौता हो गया।

विज्ञापन

इसके बावजूद भतीजा नहीं माना। उसने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। उसकी आपत्तिजनक और उसके संबंध में तमाम वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस संबंध में उसने पुलिस को तहरीर भी दी थी लेकिन मामला दर्ज न होने पर उसने न्यायालय में गुहार लगाई। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed