फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman conspires to fake kidnapping of her son police arrested five people in budaun

मां-ताई का घिनौना काम: अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए महिला ने बेटे को लगाया दांव पर, ऐसे खुली पोल

Mon, 15 Aug 2022 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उसावां (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, उसावां (बदायूं) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2022 01:13 AM IST
सार

11 अगस्त को वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अमरोली निवासी सोनी पत्नी अवनीश ने उसावां थाने में अपने पांच माह के बेटे अभिषेक के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। सोनी का कहना था कि वह अपनी सास मुन्नी देवी, पांच महीने के अभिषेक और बेटी के साथ क्षेत्र में झील बाबा मंदिर में दर्शन करने आई थी। लौटते समय बाइक सवार पांच लोगों ने उसका बेटा अभिषेक छीन लिया और उसका अपहरण करके ले गए।

विज्ञापन
Woman conspires to fake kidnapping of her son police arrested five people in budaun
मासूम अभिषेक - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में पांच महीने के अभिषेक के अपहरण का मामला फर्जी निकला। उसकी मां और दादी ने ही उसको गायब कर दिया था। वह दुष्कर्म के मामले में फंसे अपने पति और जेठ पर मुकदमा दर्ज कराने वालों पर क्रॉस केस बनाना चाहती थी। शनिवार रात पुलिस ने बच्चे को बरेली में जेठानी के घर से बरामद कर लिया। इसमें बच्चे की मां, दादी, ताई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


11 अगस्त को वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अमरोली निवासी सोनी पत्नी अवनीश ने उसावां थाने में अपने पांच माह के बेटे अभिषेक के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। सोनी का कहना था कि वह अपनी सास मुन्नी देवी, पांच महीने के अभिषेक और बेटी के साथ क्षेत्र में झील बाबा मंदिर में दर्शन करने आई थी। लौटते समय बाइक सवार पांच लोगों ने उसका बेटा अभिषेक छीन लिया और उसका अपहरण करके ले गए। उसने तीन लोगों को नामजद किया था। दिनदहाड़े बच्चे के अपहरण का मामला सुनकर थाना पुलिस हैरान रह गई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने बताए गए घटनास्थल पर पूछताछ की तो तमाम लोगों ने इसकी जानकारी से इनकार किया। नामजद आरोपियों को तलाश किया गया तो उनकी लोकेशन अपने घर पर पाई गई। इससे पुलिस ने सोनी और उसकी सास को ही टटोलना शुरू किया। उनके पीछे पुलिस टीम लगा दी गई। तमाम छानबीन के बाद पुलिस ने शनिवार रात अभिषेक को सोनी की जेठानी सीमा पत्नी विजय उर्फ बबलू के घर बरेली के विशारतगंज इलाके से बरामद कर लिया। पुलिस उसकी जेठानी को भी पकड़ लाई।

सोनी और उसकी सास को लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने सबकुछ उगल दिया। सोनी ने बताया कि एक दुष्कर्म के मामले में उसका पति व जेठ समेत तीन लोग जेल में हैं। जिन लोगों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। वह उनके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाकर क्रॉस केस बनवाना चाहती थी। इसकी सलाह सिविल लाइंस के नेकपुर मोहल्ला निवासी जितेंद्र पुत्र हरवीर और उसहैत के हरेंडी निवासी महावीर उर्फ पप्पू ने दी थी। इस पर पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर बाद पांचों लोगों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

महिला के पति व जेठ पर दर्ज है अपहरण-सामूहिक दुष्कर्म का मामला
एक साल पहले सिविल लाइंस थाने में सोनी के पति अवनीश, जेठ बबलू उर्फ विजय और सखानू निवासी सुनील के खिलाफ लड़की के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इसमें पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस समय तीनों आरोपी जेल में हैं।

मां के साथ जेल गया मासूम अभिषेक
सोनी ने क्रॉस बनाने के लिए जिस बेटे के अपहरण का ड्रामा रच दिया। वह पांच माह का अभिषेक भी सोनी के साथ जेल गया है। उस मासूम को यह तक नहीं पता कि आखिर उसके साथ क्या हुआ है। वह तीन दिन कहां रहा और अब वह कहां जा रहा है। भले ही उसे बड़े होकर इसकी जानकारी हो जाएगी लेकिन इस समय उसे केवल प्रयोग किया गया। जिसका नतीजा यह निकला कि उसकी मां, दादी समेत पांच पर कार्रवाई हुई।

बच्चे के अपहरण की एफआईआर दर्ज होने के बाद उसकी तलाश में टीम लगाई गई थी। पुलिस ने अच्छा काम किया है। दो दिन में ही पूरा खुलासा कर दिया। बच्चे को बरामद कर लिया। उसकी मां, दादी ने ही उसे बरेली छोड़ा था। फिर यहां आकर अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। अब सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। -कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed