फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पेड़ से टकराई कार, बालक की मौत

Wed, 27 Jul 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। दातागंज-बदायूं रोड पर सोमवार रात साईं तकिया के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें सात वर्षीय बालक नवाजिज की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात करीब एक बजे हुआ। उस वक्त उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव वसोमा निवासी कदीर, उसका परिवार और कुछ रिश्तेदार बरेली के फरीदपुर से शादी समारोह में भाग लेकर घर लौट रहे थे। बताते हैं कि कांवड़ यात्रा की वजह से बरेली-बदायूं हाईवे बंद कर दिया गया है। इससे कदीर व उसका परिवार फरीदपुर से दातागंज होते हुए घर लौट रहा था। उनकी कार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में साईं तकिया से आगे पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सात वर्षीय नवाजिज पुत्र फकीर अहमद निवासी वसोमा की मौत हो गई जबकि कदीर, उसके पिता प्यारे मियां, अब्दुल कलाम, जुल्फिकार, मोहम्मद युनुस, फकीरी बेगम समेत दस लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गई जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार वालों ने बालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। वह उसके शव को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन

फोटो-17, 18
लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की टक्कर, पांच घायल
नाधा (बदायूं)। सहसवान-इस्लामनगर रोड पर दूधवां गांव के नजदीक तेज गति कार और यूकेलिप्टस की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आपस में टकरा गईं। इसमें कार ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। कार ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दूधवां के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सहसवान की ओर से आ रही थी। उस वक्त कार की रफ्तार ज्यादा तेज थी जबकि नाधा की ओर से लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्राली जा रही थी। दूधवां गांव के नजदीक पहुंचते ही दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर के पहिये निकल गए। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें ड्राइवर फंस गया। यह देखकर तमाम लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला। ड्राइवर महमूदपुर निवासी राजेश को कार का अगला हिस्सा काटकर निकाला गया।

इस हादसे में ट्रैक्टर सवार तौफीक, छोटे, जावेद, गुफरान निवासी सहसवान और लकड़ी ठेकेदार ब्रह्मचारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भेज दिया। जहां से ड्राइवर राजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed