फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दिनदहाड़े घर में घुसे युवक ने बालिका को दबोचा, चाकू से गर्दन पर हमला

Wed, 27 Jul 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के घर में मंगलवार दिनदहाड़े एक युवक घुस गया। उसने कमरे में उसकी बेटी को बदनीयती से दबोच लिया। उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। वह तो गनीमत रही जो शोरगुल पर वह वार नहीं कर पाया और पोती की आवाज पर बाथरूम से बाहर निकलीं बुजुर्ग महिला को देख भाग गया। इस संबंध में उसका फोटो पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। किशोरी के माता-पिता नौकरपेशा हैं, सो वह ड्यूटी पर जा चुके थे। घर में गृहस्वामी की बुजुर्ग मां के अलावा 12 साल की बेटी थी। अचानक ही एक अज्ञात युवक घर में घुसा और कमरे में जाकर उसने बालिका को दबोच लिया। बालिका ने शोर मचाया तो उसकी बुजुर्ग दादी बाथरूम से बाहर निकल आईं। युवक ने बालिका की गर्दन पर चाकू रख दिया। बाद में खुद को घिरता देख भाग गया। बालिका ने फोन करके पिता को पूरी घटना से अवगत कराया तो वह भी ड्यूटी से लौट आए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि गृहस्वामी की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो एक में युवक घर में घुसते और फिर भागते नजर आया है। फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना को लेकर शुरू में इलाके में लूट का शोर भी मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लापता प्रेमी युगल को लेकर दो पक्ष में मारपीट
किलाखेड़ा इलाके से तीन महीने पहले लापता प्रेमी युगल को लेकर दोनों के परिजन सोमवार देर रात आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के दो युवकों को मारपीट के दौरान कमरे में कैद कर लिया गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्ष के चार युवकों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ मंगलवार दोपहर शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed