फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सहसवान, बिल्सी में फायरिंग कर भैंस लूट ले गए बदमाश

Mon, 25 Jul 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
बिल्सी के पालपुर में वह स्थान जहां से भैंस बदमाश चुराकर ले गए। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में आए दिन भैंस चोरी के मामले सामने आते रहते हैं लेकिन अब बदमाशों ने भैंस लूटना शुरू कर दी हैं। शनिवार रात बदमाशों ने सहसवान और बिल्सी इलाके में घटनाओं को अंजाम दिया। बदमाश दोनों जगह अपने वाहन लेकर पहुंचे थे और फायरिंग करते हुए भैंस लूट ले गए। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव पालपुर निवासी कुंवरपाल शनिवार रात अपने घर के बाहर बंधी भैंसों के पास सो रहा है। रात के करीब तीन बजे आठ-दस बदमाशों ने उसकी एक भैंस खोल ली। बदमाश भैंस खोलकर निकले थे कि तभी कुंवरपाल जाग गया। इस पर बदमाश तेजी से भैंस को दौड़ाते हुए ले गए और उसको पिकअप में चढ़ाने लगे। पीछे से पहुंचे कुंवरपाल ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे कुंवरपाल डर गया और फायरिंग से बचने के लिए उसने आढ़ ले ली। तब तक बदमाश भैंस को पिकअप लादकर भाग गए। शोर शराबा और फायरिंग की आवाज सुनकर कई लोग जाग गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक रात बदमाशों ने महलोली गांव में भी भैंस लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव भगतपुर में शनिवार रात बदमाशों ने करीब तीन बजे घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने ग्रामीण आराम सिंह के घर में घुसकर दो भैंसें खोल लीं। इसी दौरान परिवार वाले जाग गए। वह घर से निकलकर भागे। उस वक्त बदमाश दोनों भैंस एक डीसीएम में लाद रहे थे। उन्हें देखकर आराम सिंह के परिवार वालों ने शोर मचा दिया। उन्होंने बदमाशों का पीछा भी किया। तभी बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इससे ग्रामीण डर गए। वह पीछे भाग खड़े हुए। तो बदमाश दोनों भैंसों को डीसीएम में लादकर भाग गए। आराम सिंह ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि इसमें दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed