{"_id":"62dc4b8c4d593d2d5344cce7","slug":"crime-badaun-news-bly492304813","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों ने किया छतों पर चढ़कर पथराव, कई घरों की खिड़कियां टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों ने किया छतों पर चढ़कर पथराव, कई घरों की खिड़कियां टूटीं
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। कस्बे के मोहल्ला नंबर चार में अनुसूचित जाति के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने छतों पर चढ़कर पथराव किया, जिससे कई घरों के खिड़की-दरवाजे तक टूट गए। इसमें पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ बलवे की एफआईआर दर्ज की है। इसमें 10 लोगों का एक दिन पहले शांतिभंग में चालान हो चुका है।
कस्बे के मोहल्ला संख्या चार में वाल्मीकि और जाटव समाज के लोग रहते हैं। इस मोहल्ले में आए दिन शराब पीकर झगड़ा होता है। रोजाना मारपीट होती है। पुलिस मोहल्ले के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो जाती है। शुक्रवार शाम को मोहल्ले में कुछ ज्यादा ही हंगामा हो गया। पहले दोनों पक्षों के लोगों में शराब पीकर गालीगलौज हुई। बाद में उनमें मारपीट हो गई। इससे विवाद बढ़ता चला गया। उनके परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर छतों पर चढ़ गए। वहां से ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। काफी देर तक मोहल्ले में पत्थर फेंके गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आकाश, उसकी मां मीना, सनी व उसकी मां सुशीला, अर्जुन, रानी पत्नी बबलू, उसका बेटे आदित्य और दूसरे पक्ष के चेतराम, शीला पत्नी अशोक, पिंकी को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। आए दिन विवाद करने की वजह एसआई राजीव कुमार वर्मा ने शांतिभंग में चालान किए लोगों समेत राजेश पुत्र चिंरौजीलाल, उसका भाई अशोक व मनोज, रवि पुत्र रामदास, गोपाल पुत्र लाखन, बॉबी पुत्र बालकराम, धीरेन्द्र पुत्र राजाराम आदि 17 लोगों के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष झगड़ालू किस्म के हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक-दूसरे पर पक्षराव किया। इससे दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
-------------
वाल्मीकि पक्ष ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
इस मामले में वाल्मीकि पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवाओं पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी उनके घर में घुस आए। महिलाओं से छेड़छाड़ की उनके कपडे फाड़े। उन्होंने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।