{"_id":"62d84c31a456513bb9546967","slug":"crime-badaun-news-bly492003163","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मुकदमे दर्ज कराने वाले बनवारी समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मुकदमे दर्ज कराने वाले बनवारी समेत तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में फर्जी मुकदमे दर्ज कराने वाला बनवारी अब एक और मामले में फंस गया है। अब उसके खिलाफ फर्जी अभिलेख बनवाने, दिल्ली की महिला को गांव निवासी बनाकर प्रधान का चुनाव लड़ाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें महिला और वोट बनाने वाले बीएलओ को भी नामजद किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव रतनपुुर निवासी विवेक सक्सेना के मुताबिक उसके गांव में वर्ष 2021 में प्रधानी का चुनाव हुआ था। उसमें आरोपी बनवारी ने दिल्ली निवासी आरती सिंह, उसके पति राजकुमार और बेटे आर्यन का आधार कार्ड का पता एडिट करवाकर दूसरे फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे। उनके सहारे बनवारी ने बीएलओ इश्तयाक मोहम्मद से मिलकर आरती सिंह और राजकुमार का फर्जी वोट बनवा दिया। इसमें पूर्व प्रधान का विशेष सहयोग था। फिर आय, जाति प्रमाण भी बनवाए गए। फर्जी शपथ पत्र बनवाया गया। उनसे प्रधानी के चुनाव में आरती सिंह का नामांकन कराया गया। बनवारी ने उसका चुनाव भी लड़ाया था। इस संबंध में विवेक सक्सेना ने एसएसपी को पत्र सौंपा था। इसकी जांच सीओ बिल्सी श्याम नारायण कर रहे थे। अब उघैती पुलिस ने सीओ की संस्तुति पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई थी। शिकायत सही पाए आने पर एफआईआर दर्ज की गई है।
--------------
फर्जी मुकदमे दर्ज करवाकर लोगों से रुपये ठगता था बनवारी
रतनपुर निवासी बनवारी से तमाम लोग परेशान थे। वह लोगों के खिलाफ फर्जी एससी एसटी एक्ट और छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कराता था। जब पुलिस उसकी हकीकत समझ गई तो वह सीधे न्यायालय में मुकदमा डालने लगा। कुछ दिन पहले उसने फर्जी शिकायत कर रुपये लेकर समझौता कर लिया। इससे पहले वह कई मामलों में रुपये ठग चुका था। कुछ दिन पहले जब उसने शिकायत की तो वह पुलिस की रडार पर आ गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
-----------
बनवारी के जेल जाने पर गांव में जले थे घी के दिए
- एक माह पूर्व झूठी शिकायत कर रुपये ठगने के मामले में जब बनवारी को पुलिस ने जेल भेजा था। तब गांव में तमाम लोगों के घरों के आगे घी के दिए जले थे। तब से उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा, दुष्कर्म समेत चार मामले दर्ज हो चुके हैं। यह पांचवां मामला दर्ज हुआ है। तीन मामलों में चार्जशीट भी लग चुकी है।
-