फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बस ने चार जायरीन को चपेट में लिया, महिला की मौत

Fri, 15 Jul 2022 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में बड़ी ज्यारत के सामने शुक्रवार सुबह एक निजी बस ने चार जायरीन को टक्कर मार दी, जिसमें 30 वर्षीय अनवरी बेगम की मौत हो गई जबकि तीन जायरीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव बरकातपुर निवासी अनवरी बेगम (30) पत्नी कमरुद्दीन दो दिन पहले अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से बड़ी ज्यारर्त आइं थी। उसके परिवार वालों समेत गांव के 40 लोग मन्नत मांगने आए थे। परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अनवरी बेगम, जलाल (40) पुत्र चांद खां, चांदतारा (40) पत्नी गुलशेर और उसकी बेटी करिश्मा (18) खेत से शौच करके लौट रहे थे। सभी लोग बड़ी ज्यारत के सामने सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस अनवरी बेगम को कुचलते हुए बड़ी ज्यारत की ओर ढलान पर लटक गई। अनवरी बेगम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जलाल, चांदतारा और करिश्मा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। तब तक मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। बाद में पुलिस ने बस कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दी। उसका ड्राइवर भागने में सफल रहा। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed