फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ससुराल आए युवक ने फंदे से लटककर जान दी

Thu, 23 Jun 2022 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
crime
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर में बुधवार रात 25 वर्षीय हुकुम सिंह ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह रात अपनी चचेरी साली की शादी में आया था। इसी दौरान अचानक गांव के बाहर चला गया और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसने जान क्यों दी, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव छोलायन निवासी हुकुम सिंह (25) पुत्र रामपाल की ससुराल नजदीक गांव सुंदरनगर में है। परिवार वालों के मुताबिक बुधवार रात उसकी चचेरी साली की शादी थी। हुकुम सिंह उसी में शामिल होने ससुराल सुंदरनगर आया था। उसके ससुर रामबहादुर के मुताबिक रात एक ओर बरात चढ़ रही थी, तो वहीं दूसरी ओर हुकुम सिंह शराब पी रहा था। उसकी शराब के नशे में किसी से कहासुनी हो गई और वह नाराज होकर घर से निकल गया। चूंकि परिवार में शादी थी। इससे परिवार के लोग उसे नहीं देख पाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोग गांव के बाहर गए। तब उन्होंने हैवतपुर रोड पर हुकुम सिंह का शव एक बबूल पर पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पर तमाम लोग पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को फंदे से उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ श्याम नारायन ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है। अब उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed