फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पूर्व विधायक रामसेवक समेत पांच पर रिपोर्ट

Wed, 22 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
रामसेवक सिंह पटेल। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बदायूं जिले में बिनावर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे रामसेवक पटेल की पत्नी भाग्यश्री ने पति, उनके भाई इटावा मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर, पहली पत्नी की बेटी बरेली की जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल और उसके भाई समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाग्यश्री का सभी पर उसके साथ मारपीट करने, घर से निकालने, जान से मारने की धमकी देने और केरोसिन डालकर जान लेने की कोशिश का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाग्यश्री के मुताबिक वर्ष 2007 में उनकी शादी पूर्व विधायक रामसेवक पटेल के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि उस वक्त उसे यह नहीं बताया गया था कि पूर्व विधायक की पहले भी तीन शादियां हो चुकी हैं। उनके बच्चे भी हैं। भाग्यश्री के अनुसार, उसकी सिर्फ एक 14 वर्षीय बेटी दिशा पटेल है। उसको भी कई दिनों से यातनाएं दी जा रहीं थीं। उसके नाम एक फार्च्यूनर कार है, एक पिस्टल और मकान है। यह सब उससे छीन लिया गया है।
विज्ञापन

भाग्यश्री का आरोप है कि पूर्व विधायक रामसेवक पटेल, उनके भाई राजकीय मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर महेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक के बेटे रोहित पटेल, पुत्र वधू पिंकी राठौर और रामसेवक की बेटी बरेली की जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कई दिनों तक उसे भूखा रखा। उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर धमकी भी दी। आरोप लगाया कि केरोसिन डालकर उसकी जान लेने की कोशिश की। वह जैसे-तैसे बचकर बदायूं से निकलकर भागी है। वह इस समय अपने भाई के पास बरेली में रह रही है। पुलिस ने भाग्यश्री की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अभी मैं काफी बीमार हूं। मेरी आंख में दिक्कत है। करीब ढाई तीन माह से इलाज करा रहा हूं। मैं इस समय दिल्ली में भर्ती होने आया हूं। एफआईआर दर्ज होने के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। भाग्यश्री करीब चार माह से मेरे साथ नहीं रह रहीं हैं। अब मैं बदायूं लौटकर आऊंगा, तब इसके बारे में पता करूंगा। उसके बाद ही कुछ कह सकता हूं।

- रामसेवक पटेल, पूर्व विधायक
--
महिला एसएसपी कार्यालय आकर पेश हुईं थी। उन्होंने जो तहरीर दी है। उसके अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे या सुबूत मिलेंगे। उसके अनुसार आगे कार्रवाई होगी।
- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed