{"_id":"62b20fbded073a22b03c7ff4","slug":"crime-badaun-news-bly489026729","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह में दो कदम भी आगे नहीं चल पाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह में दो कदम भी आगे नहीं चल पाई जांच
विज्ञापन
वजीरगंज में खेल मैदान पर बनीं दुकानें। फाइल फोटो
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वजीरगंज कस्बे में सरकारी जगह कब्जाने के मामले में आरोपी भाजपा नेता को भूमाफिया घोषित करने के बाद भी आगे कोई कार्रवाई न होना प्रशासन की नीयत पर ही संदेह खड़ा कर रहा है। दो सप्ताह में भी मामले की जांच पूरी नहीं हो सकी है। अब भूमाफिया भाजपा नेता ने एक सप्ताह का समय और मांगा है। जिस पर उसे मोहलत देदी गई है।
भाजपा नेता राहुल वार्ष्णेय के खिलाफ 25 मई को वजीरगंज में सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में आठ मामले दर्ज कराए गए थे। हालांकि रामलीला मैदान पर कब्जा करके उस पर दुकानें बनवाकर बेचने का मामला करीब दो साल पुराना था लेकिन माननीय के वरदहस्त के चलते उस वक्त भाजपा नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
25 मई को मामले दर्ज होने के तीसरे दिन भाजपा नेता राहुल वार्ष्णेय को भूमाफिया घोषित कर दिया गया। दुकानें खरीदने वालों को नोटिस दे दिया गया। ऐसा लगा रहा था कि अब भाजपा नेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होने वाली है। उस वक्त अधिकारियों ने यह भी कहा था कि आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सात जून को एसडीएम बिसौली ने इस बाबत ईओ को निर्देश भी जारी कर दिए थे, लेकिन एकाएक प्रशासन ने हाथ पीछे खींच लिए। दो साल से ही भूमाफिया पर कार्रवाई का मन बना चुकी एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया से अचानक इस मामले की जांच लेकर एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंप दी गई। अब आरोपी राहुल वार्ष्णेय ने एक सप्ताह का समय और मांगा है। उसने कुछ कागजात पेश करने की बात कही है।
-
वजीरगंज कस्बे में सरकारी जमीन कब्जाने के मामले में एडीएम वित्त एवं राजस्व को जांच सौंपी गई है। अभी इसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद राहुल वार्ष्णेय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- दीपा रंजन, डीएम
------------
इस मामले की जांच हम कर रहे हैं। जांच में दोनों पहलुओं को देखा जाता है। इस मामले में राहुल वार्ष्णेय कुछ कागजात पेश करना चाहता है। उसने एक सप्ताह का समय मांगा है। जल्द ही इसकी जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
- संतोष कुमार वैश्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व