{"_id":"62b20e715638f52314395ec1","slug":"crime-badaun-news-bly489025279","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में घपला : फर्जी दस्तखत किए और निकाल लिया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में घपला : फर्जी दस्तखत किए और निकाल लिया भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। ग्राम पंचायत केशवपुर में ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक ने सचिव समेत अन्य अधिकारियों के फर्जी दस्तखत करके मनरेगा के तहत भुगतान निकाल लिया। सचिव समेत संबंधित अधिकारियों की फर्जी मोहरों का भी इस्तेमाल किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद बीडीओ प्रमोद कुमार ने नोटिस जारी कर प्रधान और रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
ग्राम पंचायत केशवपुर में पिछले दिनों मनरेगा से गांव में बनवारी के खेत से मुन्ना के घर तक सड़क बनाने का काम हुआ था। ग्राम पंचायत ने यहां मिट्टी का काम मनरेगा से कराया। काम पर 24921 हजार रुपये खर्च आना दिखाया गया। मौके पर आधा-अधूरा काम करने के बाद प्रधान और रोजगार सेवक ने भुगतान भी निकाल लिया। बाद में पता लगा कि भुगतान के लिए ग्राम पंचायत सचिव समेत अन्य अधिकारियों के फर्जी दस्तखत के साथ फर्जी मोहरों का भी इस्तेमाल किया गया है।
मामला बीडीओ प्रमोद कुमार के पास पहुंचा। प्रारंभिक जांच में फर्जी दस्तखत के जरिये धनराशि निकालने की बात सही पाई गई। इसके बाद बीडीओ प्रमोद कुमार ने प्रधान और रोजगार सेवक को नोटिस जारी कर जवाब स्पष्टीकरण दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
बीडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया फर्जी ढंग से भुगतान की पुष्टि हो रही है। इसके बाद प्रधान और रोजगार सेवक को नोटिस जारी किया गया है। मामले में जांच कराई जा रही है। फर्जी दस्तखत के जरिये भुगतान निकालने के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।