फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

हजरतपुर पुलिस का कारनामा : कुंडल लूट का मामला दुर्घटना में दर्ज

Tue, 21 Jun 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। हजरतपुर पुलिस ने दो दिन पहले कुंडल लूटने का मामला दुर्घटना में दर्ज कर लिया जबकि यह घटना दिनदहाड़े हुई थी। बदमाशों ने लात मारकर दंपती को गिरा दिया था। इसमें उनके चोटें आईं थीं।
विज्ञापन

यह घटना 18 जून की है। उस दिन अलापुर थाना क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी ओमेंद्र अपनी पत्नी नन्ही के साथ बाइक से ससुराल मूसाझाग के गांव भगौतीपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने कोड़ा और अगेसी गांव के बीच नन्ही के कुंडल लूट लिए। पहले उन्होंने चलती बाइक पर कुंडल लूटने की कोशिश की थी। जब वह सफल नहीं हुए तो उन्होंने ओमेंद्र की बाइक लात मारकर गिरा दी। इससे ओमेंद्र के साथ-साथ बदमाशों की भी बाइक गिर गई लेकिन वे कुंडल लूटने में सफल रहे और बाइक उठाकर भाग गए। दंपती ने उसी दौरान कुंडल लूटने की बात बताई थी। इसके बावजूद थाना पुलिस ने उनकी तहरीर पर लूट का मामला दर्ज नहीं किया। उनसे दूसरी तहरीर लिखवाई गई। उसमें केवल दुर्घटना का जिक्र किया गया। उस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

-
इसी जगह हुई थी एक और घटना
18 जून को जिस जगह ओमेंद्र की पत्नी नन्ही से कुंडल लूटे गए। एक घटना पहले भी हुई थी। आठ मई को राजेश अपनी धेवती प्रियंका को विदा कराकर लौट रहे थे। तभी इसी तरह सफेद बाइक सवार बदमाशों ने उसके जेवर लूट लिए थे। इसका खुलासा आज तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शुरुआत में दंपती ने दुर्घटना का मामला ही बताया था। उन्होंने इसी के तहत तहरीर भी दी थी, जिससे उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होंने कुंडल लूटने की बात बाद में बताई होगी, जिससे मामला लूट में दर्ज नहीं हो सका।
- प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed