फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बैंक में युवक से 8.77 लाख रुपये उड़ाए

Tue, 21 Jun 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
बैंक के बाहर घटना की जानकारी देते घी व्यापारी और कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सोमवार दोपहर दो उचक्के एक युवक से 8.77 लाख रुपये लेकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कराई लेकिन उचक्कों का कुछ पता नहीं चला। दोनों उचक्कों की तस्वीरें बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खंडसारी मोहल्ला निवासी विनय अग्रवाल घी व्यापारी हैं। उन्होंने सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने कर्मचारी राहुल गुप्ता को 8.77 लाख रुपये लेकर जमा कराने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा भेजा था। राहुल के मुताबिक वह सुबह करीब पौने 11 बजे बैंक के अंदर लाइन में लगा था। उसके आगे करीब चार-पांच लोग मौजूद थे। वह अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। उसने बराबर में पड़ी बेंच पर रुपयों से भरा बैग रख दिया। उसने जैसे ही आगे के लिए झांका कि तभी बैंक में पहले से मौजूद दो उचक्के उसका बैग लेकर रफुचक्कर हो गए।
विज्ञापन

युवक का जैसे ही बेंच पर ध्यान गया कि उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत विनय अग्रवाल को इसकी सूचना दी। इससे व्यापारी मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी पहुंच गए। तुरंत उचक्कों की तलाश में टीम लगा दी र्गइं। शहर में पुलिस से नाकाबंदी कराई गई। एक टीम ने बैंक के अंदर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में दो युवक रुपयों से भरा बैग उठाकर भागते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने उनके हुलिया के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। व्यापारी ने अज्ञात उचक्कों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गेट पर मौजूद थे गार्ड और दो महिला पुलिस कर्मी
भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सुरक्षा के लिहाज से दो महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। घटना के दौरान महिला सिपाही राधा शर्मा और सविता गेट के बराबर में कुर्सियों पर बैंठी थीं। उनके पास ही बैंक के गार्ड ब्रजभान सिंह और रमेश कुमार मौजूद थे। बैंक का चैनल ज्यादा खुला था। इससे उचक्कों को आसानी से निकलने का मौका मिल गया।
-
व्यापारियों ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, हंगामा
बैंक से आठ लाख 77 हजार रुपये की उड़ा लिए जाने की जानकारी पाकर तमाम व्यापारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इस बैंक के बाहर तमाम घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह घटना बैंक के अंदर हुई है। यह सबसे बड़ी लापरवाही है। व्यापारियों ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए बैंक के बाहर हंगामा किया। उन्होंने बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की।

-
बैंक के अंदर युवक की लापरवाही से रुपये चोरी हुए हैं। वह अपना बैग रखकर इधर-उधर देख रहा था। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बार-बार कहा जाता है कि बैंक हो चाहे स्टेशन हो अपने सामान की स्वयं सुरक्षा करें। इस घटना के खुलासे के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही उचक्कों का पता लगा लिया जाएगा।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed