फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कुंवारा बताकर युवक ने रचाई शादी, ससुराल आई दुल्हन तो खुली पोल

Mon, 20 Jun 2022 06:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
crime
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक युवक ने खुद को कुंवारा बताकर दूसरी शादी कर ली। जब दुल्हन उसके साथ ससुराल पहुंची तो हकीकत खुल गई। युवक पहले से शादीशुदा था। उसके एक बेटी भी थी। इस पर दुल्हन ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल पोल खुलने के बाद से युवक भागा हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा म्याऊं निवासी पवन नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं पास में अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती भी एक कंपनी में काम करती थी। दोनों की जान पहचान हुई और दोनों में प्यार हो गया। युवती के मुताबिक उन्होंने 15 जून को नोएडा के एक मंदिर में शादी की। इससे पहले जब भी उसकी पवन से बात हुई तब उसने बताया कि वह कुंवारा है, उसकी शादी नहीं हुई है। इससे युवती भी उसकी बातों में आ गई और उसे पति मान लिया।
विज्ञापन

दो दिन पहले युवती पवन के साथ म्याऊं आई थी। जब उसका परिवार के लोगों से परिचय हुआ, तब पता चला कि पवन की पहले शादी हो चुकी है। उसकी एक बेटी भी है। इस पर खूब विवाद हुआ। युवती ने सूचना देकर अपनी मां को ससुराल बुला लिया। उसके बाद पवन घर छोड़कर भाग गया। युवती अपनी मां के साथ अलापुर थाने पहुंची। उसने आरोपी पवन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली गई है। आरोपी को तलाश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed