{"_id":"62af1bba19ae3068dd7dd527","slug":"crime-badaun-news-bly4887439117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से 87 पेटी अवैध शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से 87 पेटी अवैध शराब पकड़ी
विज्ञापन
बरामद शराब व ट्रक के साथ आबकारी टीम और पुलिस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रविवार दोपहर ककराला चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने हरियाणा नंबर का एक ट्रक पकड़ लिया। उससे 87 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। हालांकि उसके ड्राइवर और हेल्पर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला चौराहे पर रविवार दोपहर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आबकारी इंस्पेक्टर सीमा सिंह और एसआई अर्जुन सिंह मौजूद थे। एसओजी टीम भी सक्रिय थी। बताया गया था कि एक हरियाणा नंबर का ट्रक अवैध शराब लादकर शाहजहांपुर जा रहा है। यह ट्रक ककराला होते हुए अलापुर से शाहजहांपुर जाएगा। मुखबिर ने ट्रक का नंबर, रंग और समय बता दिया। इससे टीम गंभीरता से चेकिंग में लग गई।
जैसे ही ट्रक ककराला चौराहे पर पहुंचा कि पुलिस टीम को देखकर उसका ड्राइवर और हेल्पर कूदकर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 87 पेटी शराब मिली। इसकी कीमत करीब साढ़ चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शराब पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
-
रविवार दोपहर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने एक ट्रक पकड़ा है। उससे 87 पेटी शराब बरामद हुई है। शराब पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी