फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उघैती में किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म

Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा करने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में फुफेरे भाई समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान दो युवक तमंचे के बल पर उसे बाइक पर अगवा करके ले गए। 10 किलोमीटर दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर किशोरी एक घंटे तक नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसे तलाश किया। वह तलाश करते हुए देर रात थाने पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके बाद से पुलिस भी किशोरी को तलाश कर रही थी। सुबह चार बजे किशोरी खितौरा भट्ठे के नजदीक परिवार वालों को मिल गई। उसने बताया कि उसे ले जाने वाले तीन लोग थे, जिनमें उसका फुफेरा भाई भी था। तीनों उसे पकड़कर ले गए। दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर तीनों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। फुफेरे भाई के दुष्कर्म न करने की बात किशोरी कह रही है।
विज्ञापन

-
पुलिस ने तीन बार बदलवाई तहरीर
परिवार वालों ने पुलिस पर तीन बार तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले उन्होंने तहरीर देकर बताया था कि किशोरी को नशा सुंघाकर अपहरण करके ले गए थे। पुलिस ने कहा कि इसमें अपहरण शब्द हटा दें। इस तरह पुलिस ने तीन बार कई बातें हटाई-बढ़ाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला ने बेटी को अगवा करके दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सुबह परिवार वाले खुद ही बेटी का मिलना बता रहे हैं। इसकी विवेचना कराई जा रही है। उसके आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
- बलदेव सिंह खनेड़ा, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed