{"_id":"629a60a81dc997113d4cb95c","slug":"crime-badaun-news-bly4870976176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम और धर्म बदलकर बरेली की युवती को प्रेमजाल में फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम और धर्म बदलकर बरेली की युवती को प्रेमजाल में फंसाया
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने अपना नाम व धर्म बदलकर बरेली की युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। एक साल तक उसका शरीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने उसका आधार कार्ड देखा तो हैरान रह गई। शुक्रवार को युवती सदर कोतवाली पहुंची। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
युवती के मुताबिक वह बरेली शहर के एक बैंक में काम करती थी। वहीं बदायूं शहर के घंटाघर निवासी एक युवक काम कर रहा था। दोनों एक साथ नौकरी कर रहे थे। इससे उनकी अच्छी जान पहचान हो गई थी। इसी दौरान युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती को लगा कि वह उसके ही समुदाय का है। इससे वह भी उससे प्यार करने लगी। आरोप है कि करीब एक साल तक युवक उसका शरीरिक शोषण करता रहा। उसके बाद अचानक युवक का आधार कार्ड उसे मिल गया। उससे पता चला कि युवक दूसरे धर्म का है। उसने आपत्ति जताई तो युवक ने उसे धमकियां दीं। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। और तो और, उसे जान से मारने की नीयत से नींद की गोलियों की ओवरडोज दी गई। इससे वह बेहोश हो गई और आरोपी वहां से भाग गया। दो दिन बाद उसे होश आया। शुक्रवार को युवती सदर कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अभी इस मामले में एफआईआर नहीं हुई है।
छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
उझानी। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से करीब दो महीने पहले घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी नितिन को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो में भी कार्रवाई हुई थी। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि पूछताछ के बाद नितिन का चालान कर दिया गया है। इसे मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। संवाद