{"_id":"629a5ff2d4bd7f168c01c3c8","slug":"crime-badaun-news-bly4870968188","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बाइक, युवक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बाइक, युवक की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन
बिल्सी के गांव बेहटाजवी के पास खाई में पलटी पड़ी बाइक। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बेहटाजवी गांव के नजदीक अचानक एक बाइक खाई में जा गिरी। इसमें 25 वर्षीय अंकित सोलंकी की मौत हो गई जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। दोनों युवकों को बरेली रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात हुआ। उझानी कस्बा निवासी अंकित सोलंकी पुत्र सोनू, उसका दोस्त रायपुर बुजुर्ग निवासी दिलीप कुमार और टीचर्स कॉलोनी निवासी मोहित शर्मा बृहस्पतिवार रात बाइक पर थाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर अपने काम से गए थे। बताते हैं कि वह सुंदरनगर गांव से लौट रहे थे। इस दौरान कोई हेलमेट नहीं लगाए था। उनकी बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी। इससे बेहटाजवी गांव के नजदीक उनकी बाइक नियंत्रित नहीं हो पाई और सीधे खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। अंकित को ज्यादा चोटें आईं। इससे वह नहीं उठ सका लेकिन मोहित और दिलीप किसी तरह सड़क पर आ गए। उन्हें देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। इससे उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया।
अंकित पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। शुक्रवार सुबह बेहटाजवी निवासी जुगेंद्र सिंह अपना ऑटो लेकर हैदलपुर जा रहा था, तभी उसने खाई में एक बाइक और युवक को पड़ा देखा। उसकी सूचना पर गांव से लोग और पुलिस पहुंची। बाद में युवक के परिवार वाले आ गए। तब उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया।