{"_id":"62741bfe28f57e3a1a18f892","slug":"crime-badaun-news-bly4838417117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में रोजगार सेवक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में रोजगार सेवक समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुजरिया और बिसौली कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक रोजगार सेवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे।
सहसवान। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव अफजलपुर छगनपुर निवासी 32 वर्षीय कृष्ण मुरारी रोजगार सेवक थे। वह बुधवार शाम ब्लॉक से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खंदक गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कृष्ण मुरारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को उनकी बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बिसौली। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुसांई निवासी 61 वर्षीय रामऔतार गुप्ता और उनके गांव के योगेश पाल बृहस्पतिवार दोपहर बाइक पर चंदौसी जा रहे थे। बताते हैं कि उनकी बाइक भटपुरा गांव के नजदीक पहुंची थी कि तभी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। रामऔतार गुप्ता को गंभीर चोटें आईं। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने योगेश को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।