{"_id":"6272cf7486df24117d58e479","slug":"crime-badaun-news-bly483728587","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर मेहरबान और इरफान की 17 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर मेहरबान और इरफान की 17 लाख की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
बिनावर के निजामपुर पस्तौर में मकान जब्त करते पुलिस प्रशासनिक अधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में गैंगस्टर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बुधवार को बिनावर इलाके में दो गैंगस्टर की 17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इससे पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में मुनादी कराई। दोनों के परिवारवालों को घर खाली कराने को कहा गया। बाद में उनके मकानों पर ताले डलवा दिए गए। उनके मकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर पस्तौर निवासी मेहरबान उर्फ लुक्का पुलिस के रिकॉर्ड में अपराधी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर का मामला भी दर्ज है। पुलिस के मुताबिक उसने अपराध करते हुए अवैध रूप से संपत्ति इकट्ठी की है। उसने अपना मकान बनवाया है। उसके मकान की कीमत करीब पांच लाख 70 हजार 456 रुपये आंकी गई है। उसके अलावा गांव का इरफान भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। उस पर भी गैंगस्टर का मामला दर्ज है। इरफान ने भी अवैध रूप से संपत्ति एकत्र की है। उसके मकान की कीमत 12 लाख 960 रुपये है।
बुधवार शाम एसडीएम सदर एसपी वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और बिनावर एसओ सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ निजामपुर पस्तौर पहुंचे। उन्होंने पहले गांव में खड़े होकर दोनों अपराधियों के परिवार वालों को चेतावनी दी। उन्हें घर खाली कराने को कहा गया। जब अपराधियों के परिवार वाले घर छोड़कर बाहर चले गए। तब अधिकारियों ने दोनों अपराधियों के मकानों को जब्त कर लिया। उन पर ताला लगाकर सील करा दिया गया। उनके घरों के बाहर नोटिस भी लगाए हैं।