फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दुष्कर्म पीड़िता के साथ धोखाधड़ी में अलीगढ़ के दरोगा पर रिपोर्ट

Sun, 24 Apr 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। एक दुष्कर्म पीड़िता के साथ अलीगढ़ के दरोगा ने धोखाधड़ी कर दी। आरोपियों ने उसके साथ मिलकर पीड़िता के खिलाफ एक मामला दर्ज करा दिया। फिर दरोगा ने नोटिस तामील कराने के बजाय पीड़िता के परिवारवालों के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित सदर कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक कुछ समय पहले उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इस पर उसने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपियों ने अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाने में तैनात एक दरोगा नौशाद के साथ साठगांठ कर ली। आरोपियों ने पीड़िता के खिलाफ वहां एक मामला दर्ज करा दिया। इसके बारे में पीड़िता को जानकारी नहीं थी। मामला दर्ज होने के बाद दरोगा नौशाद अलीगढ़ से उसके घर आया। तब वह घर पर अकेली थी। दरोगा ने उससे धारा 41 के तहत जारी नोटिस पर हस्ताक्षर करा लिए। चूंकि उसके परिवार वाले घर पर नहीं थे। इसलिए उसके परिवारवालों के हस्ताक्षर नहीं हो पाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद दरोगा ने उस नोटिस पर उसके परिवारवालों के खुद ही फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। पीड़िता को इसकी जानकारी हुई तो उसने इसे धोखाधड़ी बताकर अधिकारियों को तहरीर दी। इसी क्रम में अब बदायूं कोतवाली पुलिस ने आरोपी दरोगा नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

-
सदर कोतवाली में एक महिला ने अलीगढ़ के दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसकी विवेचना कराई जा रही है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed