{"_id":"62645fd81907a43de65e9235","slug":"crime-badaun-news-bly4825332107","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता घेर कर बनाई स्लैब व दीवारों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता घेर कर बनाई स्लैब व दीवारों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
उझानी के गांव संजरपुर में रास्ते घेरकर बनी दीवार को ढहाता बुलडोजर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। संजरपुर बालजीत में आम रास्ते की भूमि पर कब्जा कर निर्माणधीन दो स्लैब और एक दीवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। थाना समाधान दिवस में एक व्यक्ति की शिकायत के बाद नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना और प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने टीम भेजकर पैमाइश कराई। इसके बाद कार्रवाई की गई।
क्षेत्र के गांव संजरपुर बालजीत निवासी अवनीश कुमार सिंह ने शनिवार को थाना दिवस में गांव के आम रास्ते पर कब्जा कर अतिक्रमण करने की शिकायत नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना से की। वह पहले भी ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से राजस्व विभाग के अफसरों और विधायक हरीश शाक्य को समस्या बता चुके थे। इसके बाद राजस्व निरीक्षक पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश शुरू कर दी। दोपहर बाद बुलडोजर मौके पर मंगा लिया गया। बुलडोजर ने स्लैब और अतिक्रमण की जद में आई दीवार को ढहा दिया।
सूरजपाल और नन्हे की ओर से किए गए अतिक्रमण पर भी बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं में से दो-तीन लोगों ने पैमाइश के अनुरूप कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने राजस्व कर्मियों से कहा कि रास्ते की चौड़ाई के हिसाब से अतिक्रमण ढहाया जाए। अतिक्रमणकारियों ने कार्रवाई के समय खुद ही ईंटें हटा लेने की मोहलत भी मांगी लेकिन उन्हें अनसुना कर दिया गया। इधर, नायब तहसीलदार ने बताया कि पैमाइश के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आम रास्तों पर अतिक्रमण और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।