फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बैंक में रुपये झपटकर भागने वाला इंटर का छात्र निकला

Sun, 24 Apr 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर में एसबीआई कृषि विकास शाखा के अंदर से किसान के रुपये झपटकर ले जाने वाला आरोपी इंटर का एक छात्र निकला। वह आईपीएल सट्टे में काफी रुपये हार गया था। उसने पिता के भी 35 हजार उड़ाए थे। इसकी भरपाई के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहा था। इसी दौरान मौका देखकर किसान के रुपये झपटकर भाग गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

21 अप्रैल को गांधी ग्राउंड के नजदीक भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा के अंदर झपटमारी हो गई थी। उझानी के गांव गुराई निवासी दिव्यांग देवेंद्र सिंह क्रेडिट कार्ड का लोन जमा करने आए थे। वह 54 हजार रुपये घर से लाए थे और 27 हजार रुपये बैंक से निकाले थे। ये रुपये जमा करने के लिए वह फार्म भर रहे थे. तभी एक युवक उनके रुपये झपटकर ले गया था। तब से सिविल लाइंस थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। इसके लिए बैंक और गांधी ग्राउंड के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस के मुताबिक युवक ने गांधी ग्राउंड से निकलने के बाद अपना मास्क हटा लिया था। वह ई-रिक्शा में सवार होकर गोपी चौक तक गया। इससे पुलिस युवक तक पहुंच गई। रुपये छीनने वाला कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला अबान खान निकला। शनिवार सुबह सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी और एसआई अरविंद कन्नौजिया ने उसे प्राइवेट बस स्टैंड के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मूल रूप से बिसौली का रहने वाला है। वह इंटर का छात्र है। वह आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहा था। इसमें काफी रुपये हार गया। उसने अपने पिता के एटीएम कार्ड से भी 35 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये हारने से वह परेशान था। 21 अप्रैल को उसे मौका मिल गया और रुपये झपटकर भाग गया। पुलिस ने उसके पास से 73 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। अबान को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
झपटमारी करके तुरंत खरीदीं दो शर्ट
आरोपी अबान रुपये झपटने के बाद सीधे बाजार गया था। उसने एक दुकान से 15 सौ रुपये की दो शर्ट खरीदीं। एक शर्ट वहीं पहन ली और जो शर्ट पहने था उसे उतारकर थैले में रख लिया। पुलिस ने उस दुकानदार से भी इसकी जानकारी जुटाई तो मामला सत्य पाया गया।

-
बैंक से किसान के रुपये झपटकर ले जाने वाला पकड़ा गया है। उसके पास से 73 हजार रुपये बरामद हुए हैं। उसने बताया कि उसे रुपयों की सख्त जरूरत थी। इसलिए उसने ये झपटमारी की। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed