{"_id":"6ae792ea8e03e4e65d033b0c","slug":"usawans-team-won-the-kabaddi-competition-badaun-news-c-123-1-bdn1037-176790-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कबड्डी प्रतियोगिता में उसावां की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कबड्डी प्रतियोगिता में उसावां की टीम जीती
विज्ञापन
बदायूं के रतेनगला कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद
उसावां। ग्राम पंचायत उसावां देहात के गांव रतेनगला में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें 6 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं सपा नेता सिनोद शाक्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता में उसावां, कांठ, गुंदौरा, नौगमा और रतेनगला की ‘ए’ व ‘बी’ टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद उसावां और गुंदौरा की टीमें फाइनल में पहुंचीं, जहां उसावां ने गुंदौरा को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को आयोजक शिवम यादव, प्रतीक यादव, अतुल यादव, अनुराग यादव, अमरपाल यादव व सतेंद्र यादव ने 2100 रुपये और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
उपविजेता गुंदौरा की टीम को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। रेफरी की भूमिका अनेकपाल यादव ने निभाई। सिनोद शाक्य ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देते हैं। अमरपाल सिंह यादव, बलिस्टर यादव, सांसद प्रतिनिधि विवेक मोहन पाल आदि मौजूद रहे। संवाद