{"_id":"6ae792ab834f98eb9d0eb4ff","slug":"as-the-cold-intensifies-difficulties-for-patients-with-high-blood-pressure-may-increase-badaun-news-c-123-1-sbly1001-176399-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ठंड बढ़ने के साथ बढ़ सकती है हाई बीपी मरीजों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ठंड बढ़ने के साथ बढ़ सकती है हाई बीपी मरीजों की मुश्किलें
विज्ञापन
बदायूं। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं, जिससे रक्तचाप बढ़ने की आशंका रहती है। ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने पर दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए मरीज नियमित रूप से रक्तचाप की जांच कराएं।
जिला अस्पताल में रोजाना 1400 से 1450 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इनमें ब्लड प्रेशर के करीब 200 से अधिक मरीज हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. शिव मोहन कमल ने बताया कि सर्दी में सुबह और रात के समय तापमान कम रहने से शरीर का ठंड का असर अधिक पड़ता है। खासकर बुजुर्गों और पहले उच्च रक्तचाप, मधुमेह या हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। ठंड में अचानक बाहर निकलने, पर्याप्त गर्म कपड़े न पहनने और शारीरिक गतिविधियां कम होने से भी परेशानी बढ़ सकती है।
कहा कि हाई बीपी के मरीजों को दवा लेने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। कई बार रक्तचार सामान्य महसूस होने पर लोग दवा छोड़ देते हैं। जबकि ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है। वरिष्ठ फिजिशियन ने बताया कि घर पर डिजिटल मशीन से बीपी की नियमित जांच करना और रीडिंग दर्ज रखना उपयोगी है। नमक का सेवन सीमित रखें, संतुलित भोजन लें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार हल्की शारीरिक गतिविधि जारी रखें। सुबह बहुत अधिक ठंड में टहलने से बचें और बाहर निकलते समय शरीर को पर्याप्त गर्म रखें।