फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PET: Question paper was easy; no difficulty faced in solving it

पीईटी : प्रश्नपत्र आया आसान, हल करने में नहीं हुई परेशानी

Mon, 02 Nov 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
PET: Question paper was easy; no difficulty faced in solving it
बदायूं शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए जाते हुए अभ्य​र्थियों की जांच करता पुलि
बदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अभ्यर्थियों के अनुसार, दोनों पालियों में प्रश्नपत्र आसान आया, जिसे हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। सुबह की पाली में वर्ष 2025 से जुड़े अधिकांश प्रश्न पूछे गए, जबकि शाम की पाली में वर्ष 2026 से संबंधित प्रश्नों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थी प्रश्नपत्र के सवालों पर चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन

5,120 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे
जिले में बनाए गए 25 केंद्रों पर दो पालियों में कुल 19,632 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 9,816 अभ्यर्थियों में से 7,220 ने परीक्षा दी, जबकि 2,596 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 9,816 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7,292 परीक्षा में शामिल हुए और 2,524 अनुपस्थित रहे। इस तरह दोनों पालियों में कुल 14,512 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5,120 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----अभ्यर्थी बोले- समय भी पर्याप्त मिला----
प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा। सामान्य ज्ञान के सवाल जरूर थोड़े अलग थे, लेकिन अधिकतर प्रश्नों को हल करने में परेशानी नहीं हुई। समय भी पर्याप्त मिला, जिससे सभी प्रश्नों को हल करने का मौका मिला। -राजेश राज, लखीमपुर खीरी

परीक्षा में सामान्य ज्ञान और मानसिक योग्यता से जुड़े सवाल पूछे गए। सुबह की पाली में वर्ष 2025 से संबंधित प्रश्न अधिक थे। हालांकि जिसने भी तैयारी की है, उसके लिए यह प्रश्नपत्र सामान्य था। कुल मिलाकर पेपर उम्मीद के मुताबिक काफी आसान आया। -रजत, सीतापुर

बदायूं शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए जाते हुए अभ्यर्थियों की जांच करता पुलि

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed