फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two trucks loaded with banned firewood seized

Budaun News: प्रतिबंधित जलौनी लकड़ी से भरे दो ट्रक पकड़े

Mon, 02 Nov 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 02 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two trucks loaded with banned firewood seized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरनपुर। असम हाईवे पर चेंकिग के दौरान सामाजिक वानिकी की टीम ने सुल्तानपुर से मुरादाबाद जा रहे दो लकड़ी भरे ट्रकों को पकड़ लिया। ट्रकों में प्रतिबंधित प्रजाति की जलौनी लकड़ी मिलने पर दोनों ट्रक चालकों के खिलाफ केस काटकर तीस-तीस हजार रुपये का जुर्माना वसूली कर ट्रकोंं को छोड़ दिया।

सामाजिक वानिकी के रेंजर सोवरन लाल ने बताया कि शनिवार रात को टीम असम हाईवे पर गांव खमरिया पट्टी तिराहा पर चेंकिंग कर रही थी। इस दौरान सुल्तानपुर से मुरादाबाद जा रहे लकड़ी से भरे दो ट्रकों की जांच की। जांच में ट्रकों में प्रतिबंधित प्रजाति की जलौनी लकड़ी होने पर ट्रकों के चालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर सामाजिक वानिकी कार्यालय लाया गया। ट्रक चालक मुरादाबाद के हिसामपुर सैनाखेड़ा के मोहम्मद जुनैद और सीतापुर के सिमरी भान हरगांव के अब्दुल अहमद के खिलाफ केस काटा गया। दोनों ट्रक चालकों से तीस-तीस हजार रुपये का जुर्माना वसूली कर ट्रकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed