{"_id":"625724cac7726877bf234185","slug":"crime-badaun-news-bly4814146161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर की घुड़की से डरकर बालक छत से गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर की घुड़की से डरकर बालक छत से गिरा, मौत
विज्ञापन
दिलीप फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसावां (बदायूं)। उसावां कस्बे में बुधवार शाम बंदर की घुड़की से डरकर छत से गिरे दस वर्षीय दिलीप की मौत हो गई। दिलीप शाम के समय अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक एक बंदर आ गया। उसकी घुड़की से डरकर दिलीप नीचे की ओर भागा और पड़ोसी के घर में सीढ़ियों पर जा गिरा। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे हुआ। उस समय कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी संतोष कश्यप का दस वर्षीय बेटा दिलीप मकान की छत पर खेल रहा था। परिवार वालों के मुताबिक उस दौरान दिलीप छत पर अकेला था। तभी अचानक उनकी छत पर एक बंदर आ गया। उसने दिलीप को काटने की कोशिश की। इससे दिलीप उससे बचकर भागा लेकिन वह पड़ोसी घर में सीढ़ियों पर गिर गया। इससे दिलीप को गंभीर चोटें आईं। पड़ोसियों ने आकर उनके परिवारवालों को बताया। तब परिवार के लोग उनके घर पहुंचे और बालक को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन वहां बालक को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वाले उसका शव घर ले गए हैं। उन्होंने दिलीप के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिवारवालों ने बताया कि दिलीप छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह कस्बे के कन्या प्राइमरी पाठशाला में कक्षा पांच का छात्र था।