{"_id":"6255d34f774fa763f1360ef8","slug":"crime-badaun-news-bly481296933","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजूल की जमीन पर बना दातागंज चेयरमैन का शोरूम ध्वस्त होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजूल की जमीन पर बना दातागंज चेयरमैन का शोरूम ध्वस्त होगा
विज्ञापन
दातागंज में नजूल की भूमि पर बना चेयरमैन का शोरूम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं / दातागंज। नगर पालिका दातागंज के चेयरमैन आकाश वर्मा का शोरूम ध्वस्त किया जाएगा। नगर पालिका के पास ही चेयरमैन ने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए नजूल की भूमि पर कब्जा करने के बाद सरकारी धन से शोरूम का निर्माण कराया था। शोरूम की कीमत करीब ढाई करोड़ आंकी गई है। चेयरमैन के भ्रष्टाचार की शासन स्तर पर की गई शिकायत के बाद हुई जांच में आरोप सही पाए गए, लेकिन अधिकारी मामले में कार्रवाई को दबाए बैठे थे। अब दातागंज विधायक के भाई और ईओ के बीच तकरार के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है।
दातागंज नगर पालिका के सदस्य केशव गुप्ता, सुमित कुमार सिंह, मंजू रानी, हरिपाल कश्यप, मुनीश कुमार, शाकिरा बेगम, रीना सिंह आदि ने दो साल पहले शासन स्तर पर शिकायत की थी। सभासदों का आरोप था कि नगर में सरकारी अस्पताल और नगर पालिका के पास ही स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन पर भाजपा से जुड़े चेयरमैन आकाश वर्मा ने अवैध कब्जा करने के बाद सरकारी धन से शोरूम का निर्माण कराया है। मामले में एसडीएम दातागंज ने जांच की थी। चेयरमैन आकाश वर्मा का भी पक्ष जाना गया। उन्होंने संबंधित भूमि को खालिद, अनीस, शाकिर हाल निवासी चौक ब्रह्मपुर बरेली से अपने भाई विकास वर्मा के पक्ष में क्रय करने का दावा किया था। पूरे मामले की जांच में नगर पालिका प्रशासन की रिपोर्ट में कहा गया कि शोरूम निर्माण से पहले भूमि खाली थी, निर्माण के लिए पालिका प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई। नक्शा भी पास नहीं कराया गया।
राजस्व रिकार्ड की पड़ताल और पैमाइश के बाद पाया गया कि गाटा संख्या 353 नजूल की भूमि है। तहसील के रजिस्टर आर-34 में भी यह भूमि नजूल में दर्ज है। भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया है। जांच में अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार की बात साफ होने के बाद भी शोरूम के खिलाफ कार्रवाई को अधिकारी दबाए रहे। तहसील प्रशासन ने अब मामले में कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-
जांच में साबित हो चुका है कि शोरूम नजूल की भूमि पर बना है। मुझे अभी दातागंज में चार्ज संभाले ज्यादा समय नहीं हुआ है। पूरा प्रकरण मेरी जानकारी में नहीं था। अब तक शोरूम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई क्यों नहीं हो सकी इस बारे में नहीं जानता। मामले में अब जल्द कार्रवाई धरातल पर दिखेगी। सरकार की मंशा अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने और संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।
-रामशिरोमणि, एसडीएम दातागंज
-
राजनीतिक रूप से प्रभावशाली कुछ लोग द्वेषभावना से मेरी छवि खराब करना चाहते हैं। झूठी शिकायतें कर विकास कार्य प्रभावित कर रहे हैं। संबंधित भूमि नियमानुसार वैध तरीके से क्रय की गई थी। इस भूमि से नगर पालिका का कोई संबंध नहीं है। उसका गृह कर भी जमा किया गया है। भूमि हमारी निजी संपत्ति है।
-आकाश वर्मा, चेयरमैन दातागंज