{"_id":"62558a1b455b7d668d7de598","slug":"crime-badaun-news-bly4812157184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी व दातागंज में फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी व दातागंज में फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव
विज्ञापन
गांव सिरतोल में युवक के फांसी लगाने के बाद शव के पास रोते-बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उसावां और जरीफनगर इलाकों में आत्महत्या करने वाले दोनों युवकों की चिता की राख अभी ठंडी नहीं हुई थी कि मंगलवार सुबह दातागंज व बिल्सी इलाके में दो और युवकों के शव फंदे से लटके मिले। इनमें दातागंज में परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि बिल्सी में परिवार वालों ने युवक की पत्नी व साले पर उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी 24 वर्षीय अर्जुन सिंह सोमवार रात अपने चचेरे भाई रिंकू सिंह के गेहूं निकलवाने गए थे। परिवार वालों के मुताबिक अर्जुन सिंह रातभर घर नहीं लौटे। मंगलवार सुबह गांव के बाहर धीरेंद्र सिंह के बाग में उनका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। बाद में कोतवाली पुलिस भी आ गई। परिवार वालों का कहना है कि युवक की पेंट और चप्पल मौके पर नहीं मिली है। युवक के पैर भी जमीन से छू रहे थे। इससे उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है, जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव सिरतोल निवासी गोविंद राम (30) का शव मंगलवार सुबह उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। उसके पिता रामप्रकाश के मुताबिक गोविंद की पत्नी पुष्पा देवी और साला वीरपाल निवासी भवानीपुर वजीरगंज उसे परेशान कर रहे थे। वह किसी न किसी बात पर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। वीरपाल ने गोविंद को प्लॉट दिलाने के बहाने करीब पांच लाख रुपये ले लिए थे। पुष्पा ने शादी के जेवर भी अपने भाई वीरपाल को दे दिए थे लेकिन वह रुपये जेवर लौटाना नहीं चाहते थे। इससे गोविंद ने सोमवार रात घर में फंदे से लटककर जान दे दी। गोविंद के पिता ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। तो वहीं पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। उसमें भी हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। संवाद