{"_id":"6242fa657df03c436525f9fd","slug":"crime-badaun-news-bly4796487179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। गांव नसरुल्लापुर में एक भूखंड पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक ने निर्माण ग्राम सभा की भूमि पर कराने का आरोप लगाया तो दूसरा पक्ष ने भूखंड पर मालिकाना हक जताया। पुलिस ने झगड़े की आशंका के चलते निर्माण कार्य रुकवा दिया।
मामला मंगलवार दोपहर का है। नसरुल्लापुर निवासी पृथ्वीराज ने सुबह नौ बजे अपने घर के पास एक भूखंड पर निर्माण कार्य शुरू कराया। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से राकेश और रजनेश ने जमीन ग्रामसभा की बताते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। बताया कि भूखंड पर निर्माण होने से रास्ता भी बंद हो जाएगा। दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी भी हो गई। इसके बाद पुलिस ने भूखंड पर मालिकाना हक की जांच होने तक निर्माण कार्य रुकवा दिया।
दो युवकों में कहासुनी : चुड़िया गांव में सुबह दूध की गहाई कराने पहुंचे अल्लापुर चमारी निवासी अखिलेश यादव और चूड़िया के टिंकू के बीच कहासुनी हो गई। अखिलेश ने टिंकू पर मारपीट करने और जेब से रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया तो टिंकू ने जातिसूचक गालियां देने की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपों की जांच शुरू कर दी है। संवाद