{"_id":"6242f9b2599ecb66116b9649","slug":"crime-badaun-news-bly4796482193","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। हजरतपुर थाना क्षेत्र के पिपला गांव में एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। युवक का आरोप है कि वह भूसा निकालने गया था, तभी कुछ लोगों ने गोली मार दी। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण करा दिया है। सीओ के मुताबिक जांच कराई जा रही है।
मामला सोमवार रात का है। गांव पिपला निवासी 22 वर्षीय मुकीम का आरोप है कि वह कोठरी से भूसा निकालने गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। उसे छर्रे लगे। परिवार वालों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि मुकीम के भाई शौकीन का गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शौकीन जिस जगह को अपना बता रहा है। उसी जगह को दूसरा व्यक्ति अपनी बता रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी है। फिलहाल गोली मारने के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, इस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद