फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बिजली की चिंगारी से घर में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

Wed, 30 Mar 2022 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime
उसावां में घर में आग लगने के बाद जला पड़ा सामान। संवाद - फोटो : BADAUN
उसावां (बदायूं)। वार्ड नंबर आठ में बिजली की चिंगारी से एक घर में आग लग गई, इससे वहां रखा सारा सामान जल गया। गृहस्वामी के न होने पर पड़ोसियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। उस दौरान कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी खुर्शीद बाजार गए थे। उनके घर के सामने से बिजली की केबल जा रही है। उनके घर पर छप्पर पड़ा हुआ था। उसी समय अचानक केबल से स्पार्किंग होने लगी। उससे निकली चिंगारी छप्पर पर जा गिरी, जिससे उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देखकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। पड़ोसियों ने जैसे-तैसे परिवार के लोगों को बाहर निकाला। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

खुर्शीद पत्नी शबनम ने बताया कि वह हादसे के दौरान घर में मौजूद थीं। दोपहर के वक्त खुर्शीद गेहूं काटकर लौटे थे। उसके बाद बाजार चले गए। खुर्शीद ने बताया कि इस हादसे में उनका काफी नुकसान हुआ है। वह एक दिन पहले बकरी बेचकर आए थे। उसके दस हजार रुपये पैंट की जेब में रखे थे। उन रुपयों के अलावा कपड़े, बर्तन, आटा, चारपाई समेत सारा सामान जल गया। पशुओं का चारे तक राख हो गया। परिवार वाले जो कपड़े पहने थे। सिर्फ वही बचे हैं। इसकी सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
झोंपड़ीनुमा घर में आग से नकदी और सामान राख
उझानी। पिपरौल के मजरा गुलाब गढ़ी निवासी नरायन सिंह के घर सोमवार देर रात आग लग जाने से नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान राख हो गया। गृहस्वामी को आग बुझाने का मौका भी नहीं मिल पाया।

हादसा रात में करीब एक बजे हुआ। नरायन सिंह का घर गांव में बाहरी छोर पर है। झोंपड़ीनुमा घर में ही उसके परिवार के सदस्य रहते हैं। रात में नरायन की आंख खुली तो झोंपड़ी में आग की लपटें उठ रहीं थी। उसने बच्चों समेत परिजन को जगाकर दूर कर दिया। इसके बाद वह आग बुझाने की कोशिश करते रहे पर तब तक आग की लपटों ने और विकराल रूप ले लिया। आग से 40 हजार रुपये, अनाज, घरेलू इस्तेमाल का सामान आदि राख के ढेर में तब्दील हो गए। करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताते हुए नरायन ने राजस्व कर्मियों को भी अवगत कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed