फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

घर के बेसमेंट में बंधक बनाकर दंपती को रखा, कराया जमीन का बैनामा

Tue, 29 Mar 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में मानसिक मंदित दंपती को घर के बेसमेंट में बंधक बनाकर जमीन का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने बहन की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत दूसरे समुदाय के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बहन का आरोप है कि उसके भाई और भाभी मानसिक मंदित हैं। एक फरवरी से लापता थे, पुलिस ने केवल गुमशुदगी लिखी थी। शक होने पर जब उसने दबाव बनाया तो वे मुक्त हो सके। आरोप है कि जमीन का बैनामा करा लिया गया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव निजामाबाद निवासी अंजू पत्नी संतोष के मुताबिक उनके भाई कृष्ण गोपाल और मनोज मानसिक मंदित हैं। मनोज की पत्नी सोनिया भी ऐसी ही हैं। वह जरीफनगर क्षेत्र के गांव सिरसा खुर्द में रहते हैं। उसे तीन फरवरी को पता चला कि मनोज और सोनिया एक फरवरी से लापता हैं। उसने काफी तलाश करने के बाद 21 फरवरी को थाने जाकर इसकी तहरीर दी। मनोज का फोटो भी दिया लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। भाभी का फोटो न होने से पुलिस ने 20 मार्च को केवल मनोज की गुमशुदगी दर्ज की। तमाम लोगों से जानकारी लेने के दौरान उन्हें पता चला कि एक फरवरी की शाम उसके भाई-भाभी के साथ दहगवां चौराहा निवासी शाहिद व इसरार को देखा गया था। बहन ने यह सूचना थाना पुलिस को दी। जिसपर पुलिस ने आरोपियों पर दबाव बनाया। आरोपी 20 मार्च को उसके भाई-भाभी को लेकर थाने पहुंच गए। जब उसके भाई-भाभी से पूछा तो उन्होंने बताया कि दहगवां चौराहा निवासी पप्पू मुल्ला ने उन दोनों को अपने मकान के बेसमेंट में बंधक बनाकर रखा था। वह दोनों को सहसवान तहसील ले गए थे। उन्होंने बिना रुपये दिए ही उनकी जमीन का बैनामा करा लिया।
विज्ञापन

भाई और भाभी मिलने के बाद अंजू ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पप्पू मुल्ला, उसके बेटे शाहिद व आसिफ और इसरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जरीफनगर थाना क्षेत्र के मामले में तहरीर के आधार पर पीड़ित की बहन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed