{"_id":"6240b65dfecfe821d866967e","slug":"crime-badaun-news-bly479525755","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी सिपाही ने जमकर काटा हंगामा, रेलवे कर्मी को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी सिपाही ने जमकर काटा हंगामा, रेलवे कर्मी को धुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। शराब के नशे में पीआरवी पर तैनात एक पुलिसकर्मी सुखवीर सिंह ने अपने साथी के साथ आंवला स्टैंड पर जमकर उत्पात मचाया। उसने रेलवे कर्मचारी और पिकअप चालक को बेवजह धुन डाला। वहीं बंजरिया के पूर्व ग्राम प्रधान बबलू की दुकान के आगे से उनकी बाइक ले उड़ा। लोगों ने सिपाही को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित रेलवे कर्मचारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। इस मामले में देर रात एसएसपी डॉ. ओपी सिंह उसे निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
रेलवे कर्मचारी मोहित व यदुवीर सिंह अपराह्न लगभग दो बजे करेंगी रेलवे स्टेशन से कार्य कर चंदौसी लौट रहे थे। रेलवे की अनुबंधित पिकअप जैसे ही आंवला स्टैंड पहुंची तो सिपाही सुखवीर व उसके साथी ने चालक भगवानदास के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चालक के कपड़े फट गए। इस दौरान रेलवे कर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई।
पीड़त भगवानदास, मोहित व यदुवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इधर इसी सिपाही पर गांव बंजरिया के पूर्व प्रधान बबलू ने उसकी बाइक उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। बबलू के अनुसार उसने कुछ नागरिकों की सहायता से पीछा कर शराबी सिपाही को बाइक समेत दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा सिपाही खिसक गया। कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। देर रात एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।