फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अनियंत्रित टेंपो पलटने से ग्रामीण की मौत, दो जख्मी

Sun, 27 Mar 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
बिसौली। अनियंत्रित थ्री व्हीलर के पलटने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा दोपहर लगभग 12 बजे बिसौली-बिल्सी रोड स्थित गांव कुढ़ौली के पास हुआ। एक टेंपो बिल्सी से बिसौली की ओर आ रहा था। टेंपो में सवार होकर क्षेत्र के गांव अहमदगंज निवासी सत्यराम (53) किसी काम से नगर में आ रहे थे। रास्ते में गांव नूरपुर निवासी रामा देवी पत्नी चंदन लाल व नागपुर निवासी रामकली पत्नी पातीराम भी उसी टेंपो में सवार हो गईं। नगर से कुछ दूरी पर कुढ़ौली के पास टेंपो के आगे कोई जानवर आ गया। चालक टेंपो पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन

टेंपो पलटते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के राहगीरों व खेतों पर काम रहे लोगों ने जैसे तैसे टेंपों के नीचे दबे मुसाफिरों को निकाला। नीचे दबने से अहमदगंज निवासी सत्यराम की वहीं मौत हो गई। जबकि वृद्धा रामा देवी व रामकली गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर घायलों व मृतक के परिजन रोते बिलखते सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed