{"_id":"623f6657924658648b6377e0","slug":"crime-badaun-news-bly4794241192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित टेंपो पलटने से ग्रामीण की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित टेंपो पलटने से ग्रामीण की मौत, दो जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। अनियंत्रित थ्री व्हीलर के पलटने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
हादसा दोपहर लगभग 12 बजे बिसौली-बिल्सी रोड स्थित गांव कुढ़ौली के पास हुआ। एक टेंपो बिल्सी से बिसौली की ओर आ रहा था। टेंपो में सवार होकर क्षेत्र के गांव अहमदगंज निवासी सत्यराम (53) किसी काम से नगर में आ रहे थे। रास्ते में गांव नूरपुर निवासी रामा देवी पत्नी चंदन लाल व नागपुर निवासी रामकली पत्नी पातीराम भी उसी टेंपो में सवार हो गईं। नगर से कुछ दूरी पर कुढ़ौली के पास टेंपो के आगे कोई जानवर आ गया। चालक टेंपो पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह सड़क किनारे पलट गया।
टेंपो पलटते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के राहगीरों व खेतों पर काम रहे लोगों ने जैसे तैसे टेंपों के नीचे दबे मुसाफिरों को निकाला। नीचे दबने से अहमदगंज निवासी सत्यराम की वहीं मौत हो गई। जबकि वृद्धा रामा देवी व रामकली गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर घायलों व मृतक के परिजन रोते बिलखते सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद