{"_id":"6238c4505ca45d09b62e8d25","slug":"crime-badaun-news-bly4789025134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति में गल्ला व्यापारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति में गल्ला व्यापारी की हत्या
विज्ञापन
गल्ला व्यापारी रविंद्र कुमार फाइल फोटो
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। मंडी समिति में सोमवार दोपहर गल्ला व्यापारी रविंद्र कुमार (50) की लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। रविंद्र कुमार पर आरोपी व्यापारी के करीब तीन लाख रुपये बकाया थे। आरोपी व्यापारी वही रुपये लेने मंडी समिति पहुंचा था। जहां रुपयों को लेकर उनके बीच गालीगलौज हुई, बाद में आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी रविंद्र कुमार गल्ला व्यापारी थे। कस्बे में बाईपास पर स्थित मंडी समिति में उनकी दुकान है। परिवारवालों के मुताबिक रविंद्र कुमार सोमवार दोपहर गल्ले की दुकान पर बैठे अनाज खरीद रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला संख्या छह निवासी गल्ला व्यापारी नन्नू और उसका बेटा विशाल कुछ लोगों को लेकर उनकी दुकान पर पहुंच गया। नन्नू, रविंद्र कुमार से तीन लाख रुपये मांगने लगा। उन्होंने अचानक रुपये मांगने पर नाराजगी जताई। इससे दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज हो गया। आरोप है कि नन्नू और उसका बेटा विशाल रविंद्र कुमार से भिड़ गए। उन्होंने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया, जिससे रविंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर मंडी समिति में अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं कुछ लोग रविंद्र कुमार को उठाकर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उनके परिवार वाले भी स्वास्थ्य केंद्र पहुुंच गए और उन्हें जिला अस्पताल, उसके बाद बरेली ले गए। जहां रास्ते में गल्ला व्यापारी की मौत हो गई। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नन्नू और उसके बेटे विशाल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके साथी मौके से भागने में सफल रहे।
पुलिस ने रविंद्र कुमार के चाचा विष्णु की तहरीर पर दोनों पिता-पुत्र व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-
...तो पूरी तैयारी से आए थे आरोपी
रुपयों के लेनदेन के विवाद में हत्या हो जाएगी। यह किसी ने नहीं सोचा था। आरोपी जिस अंदाज में उनसे रुपये लेने पहुंचे थे। उससे यही माना जा रहा है कि वे पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनके हाथों में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड थी। इससे उन्होंने व्यापारी पर हमला बोल दिया।
-
आज बंद रहेगी गल्ला मंडी
गल्ला व्यापारी रविंद्र कुमार की हत्या के विरोध में मंगलवार को गल्ला मंडी बंद रहेगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललतेश कुमार ने बताया कि व्यापारी की हत्या निंदनीय है। इसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटना के विरोध में मंगलवार को गल्ला मंडी पूरी तरह से बंद रहेगी।
-
मारपीट की सूचना मिली थी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसमें आरोपी विशाल ने रविंद्र कुमार के सिर में रॉड मार दी, इससे परिवारवाले उन्हें बरेली ले गए जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- बलदेव सिंह, सीओ बिल्सी