फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

चंगासी में विवाद गहराया, दोनों पक्षों की गांव छोड़ देने की धमकी

Tue, 22 Mar 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime
चंगासी गांव में नोटिस दिखाता एक परिवार। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के चंगासी गांव में दो पक्षों का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। अब दोनों पक्षों ने गांव से पलायन की धमकी दी है। दोनों पक्षों के लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ और गांव छोड़ने के संबंध में नोटिस चस्पा किए हैं।
विज्ञापन

होली के दिन चंगासी गांव निवासी रामस्वरूप, पुत्तनलाल, शिवपाल और दूसरे पक्ष के अरुण, अरविंद आदि के बीच गालीगलौज व मारपीट हो गई थी। इसमें अरुण पक्ष के दिनेश और सुरजीत समेत तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं थीं। उस दिन दोनों पक्षों के बीच सपा और भाजपा जिंदाबाद कहने पर विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि दोनों पक्षों का ये विवाद काफी पुराना है लेकिन होली वाले दिन से ज्यादा बढ़ गया। तब से गांव में एक दरोगा और नौ सिपाहियों को तैनात किया गया है। उस दिन के बाद दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के प्रति गुस्से का इजहार कर रहे हैं। दोनों पक्षों के लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए हैं। इनमें रामस्वरूप पक्ष ने विवाद के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए गांव छोड़ देने की चेतावनी दी है। जबकि अरुण आदि के घरों पर चस्पा नोटिस में रामस्वरूप पक्ष को जिम्मेदार बताते हुए गांव छोड़ने की बात कही गई है। दोनों पक्षों के लोगों ने घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ हैं’ के नोटिस भी चस्पा किए हैं। इससे मामला गरमा गया है, पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि दोनों ही पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। इससे पुलिस ने दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद करने की तैयारी शुरू कर दी है।
यहां बता दें कि चंगासी गांव के जिन दो पक्षों के बीच यह विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के लोगों की संख्या लगभग बराबर है। इसमें अरुण आदि पक्ष के कुछ घर दूसरे पक्ष के लोगों के बीच में है। इससे वे कुछ ज्यादा घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चंगासी में दोनों पक्ष नोटिस चस्पा करके मामले को तूल दे रहे हैं। गांव में पुलिस तैनात है। कोई बेवजह विवाद करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
- अजय राना, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed