{"_id":"6238c2483025471e0f75a2b8","slug":"crime-badaun-news-bly4789001187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ के घर में घुसकर तोड़फोड़, आठ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ के घर में घुसकर तोड़फोड़, आठ पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हलवाई चौक में कुछ लोगों ने सराफ के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। उनकी एक बाइक और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसमें पुलिस ने चार नामजद समेत आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
हलवाई चौक निवासी राजन रस्तोगी के मुताबिक होली के दिन उनका रविंद्र भारद्वाज के साथ विवाद हो गया था। ये मामला किसी तरह शांत हो गया लेकिन रविवार को रविंद्र भारद्वाज, तरुण भारद्वाज, सचिन भारद्वाज और अमित कुमार प्रजापति समेत आठ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए। उनके डर से परिवारवाले छिप गए। आरोपियों ने उनके घर में एक बाइक और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और घर में रखा अन्य सामान भी तोड़ दिया। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। राजन रस्तोगी ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद