फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जिस बस से उतरा, उसी से कुचलकर दिव्यांग की मौत

Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
शिशुपाल फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
बदायूं। बदायूं डिपो परिसर में शनिवार रात 35 वर्षीय दिव्यांग पल्लेदार शिशुपाल की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। शिशुपाल ससुराल संभल से लौटा था। डिपो परिसर में जिस बस से उतर रहा था, उसी से कुचल गया। रात तीन बजे परिवार वालों को इसकी सूचना मिली। उन्होंने बस ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गन्ना दफ्तर निवासी शिशुपाल मंडी समिति में पल्लेदार था। वह एक पैर से दिव्यांग भी था। उसकी पत्नी अलका दो साल से अपने मायके संभल जिले में रह रही थी। शनिवार को शिशुपाल पत्नी को बुलाने संभल गया था। परिवार वालों के मुताबिक वह संभल से रात में रोडवेज परिसर में बस से उतरने लगा। इसी दौरान ड्राइवर ने बस चला दी, जिससे शिशुपाल उसकी चपेट में आ गया और उससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। बाद में एकत्र हुए कुछ लोगों ने शिशुपाल के शव को उठाकर टिनशेड में रखवाया लेकिन सूचना परिवार वालों को नहीं दी गई। रात तीन बजे पुलिस को जानकारी हुई। तब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसने परिवार वालों को खबर की। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। थाना पुलिस ने रविवार दोपहर शिशुपाल के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

-
पुलिस के कुछ अलग ही सुर
रोडवेज चौकी पुलिस के मुताबिक शिशुपाल शनिवार रात संभल जिले से लौटा था। वह बस से उतरकर घर नहीं गया। वह परिसर में ही सो गए। उसके बाद किसी बस से कुचलकर उसकी मौत हो गई। रात तीन बजे इसकी सूचना मिली। तब परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पल्लेदारी से चला रहा था परिवार
शिशुपाल एक पैर से दिव्यांग था। इसके बावजूद वह पल्लेदारी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। शिशुपाल तीन भाइयों में मझला था। उसकी एक अविवाहित बहन, चार साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। दोनों बच्चे अपनी मां के पास हैं।
-
गन्ना दफ्तर के पीछे रहने वाला व्यक्ति रात संभल से लौटा था। बस स्टैंड पर उसकी किसी बस से दबकर मौत हुई है। उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिवार वाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
-
हमारी किसी बस से ऐसी घटना नहीं हुई है। हमारे यहां परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इनसे भी सच्चाई सामने आ जाएगी। हो सकता है कि स्टैंड के बाहर कोई हादसा हुआ हो। पुलिस जांच करे तो सही बात पता लगेगी।
- लक्ष्मण सिंह, एआरएम, बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed