{"_id":"62371c2eb796e81edb3b27cb","slug":"crime-badaun-news-bly47872969","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज में बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दातागंज में बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोपी बालिका को उसके घर के सामने से ले गया। जब लोगों ने उसके रोने की आवाज सुनी, तब वे वहां पहुंचे और बालिका को बचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
मामला शनिवार शाम का बताया जा रहा है। उस वक्त पांच वर्षीय बालिका अपने घर के सामने खेल रही थी। आरोपी घूमता हुआ आया और बालिका को खिलाने के बहाने ले गया। उसने बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की, नजदीक से गुजर रहे लोगों ने बालिका के रोने की आवाज सुनी। वह दौड़कर वहां पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौके से भाग गया। जानकारी पाकर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। शनिवार रात उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी रंजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बालिका के परिवारवालों के मुताबिक आरोपी दो दिन पहले भी अन्य बच्चियों के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। एक मामले में गांव की पंचायत में उसे जूता मारने की सजा सुनाई गई थी। जबकि दूसरे मामले में कार्रवाई नहीं हुई थी। आरोपी शादीशुदा है। उसके एक बालक भी है। अब पुलिस ने उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। संवाद