{"_id":"62370f86519cb31994559530","slug":"crime-badaun-news-bly478722456","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमारी के शक में पकड़े तीनों युवकों को क्लीनचिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपटमारी के शक में पकड़े तीनों युवकों को क्लीनचिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पिछले दिनों पूर्व सैनिक की बेटी से झपटमारी के शक में हिरासत में लिए गए बदायूं और अब्दुल्लागंज निवासी तीनों युवकों का सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरों से मिलान नहीं हो सका। पुलिस ने तीनों को क्लीनचिट देदी है।
घटना छह दिन पहले स्टेशन रोड पर लिंक रोड मोड़ के पास हुई थी। श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी पूर्व सैनिक जितेंद्र सिंह की बेटी रेखा बाजार गईं थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो झपटमारों ने उनके गले से मंगलसूत्र खींच लिया था। इसके बाद पुलिस ने लिंक रोड मोड़ की एक बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो बाइक सवार दो युवक प्राइवेट बस की ओर बाइक से भागते दिखे।
बताते हैं कि अगले दिन ही बदायूं और अब्दुल्लागंज निवासी तीन युवक बाइक से मार्केट पहुंचे। मार्केट में उनमें से एक का मोबाइल फोन घंटाघर चौराहे पर गिर गया। युवकों में एक ने बताया कि वह मोबाइल गुम होने की सूचना देने कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। युवकों की बाइक और चेहरे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से तस्दीक नहीं हो पाए। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली है। तहकीकात चल रही है। किसी बेगुनाह पर कार्रवाई नहीं की जा सकती। संवाद